ईरानी कप (ट्रॉफी) विजेताओं की सूचि || Irani Cup Winners List 1959-2024 ||
ईरानी कप एक क्रिकेट प्रतियोगिता हैं. भारत में खेली जाने वाली इस घरेलु क्रिकेट प्रतियोगिता को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गिना जाता हैं. ईरानी कप को पहले ईरानी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था. भारत की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी के 25 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में इसे शुरू किया गया था. इसका नाम जेड. आर. ईरानी के नाम पर ईरानी कप रखा गया.
जेड. आर. ईरानी का पूरा नाम जल ईरानी (Zal Irani) था. जेड. आर. ईरानी साल 1928 से लेकर साल 1970 तक बी.सी.सी.आई. (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से जुड़े रहे. ईरानी कप में 2 टीमें भाग लेती हैं एक वर्तमान रणजी ट्रॉफी विजेता और दूसरी शेष भारत. इस प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1959-60 में हुई थी. Irani Cup हर साल खेला जाता हैं. अगर Irani Cup या Irani Trophy की सबसे सफलतम टीम की बात की जाए तो वह हैं शेष भारत, जिसने 28 बार इस प्रतियोगिता को जीता हैं.
ईरानी कप का इतिहास और परिचय
परिचय का आधार | परिचय |
नाम | ईरानी कप या ईरानी ट्रॉफी (Irani Cup). |
देश | भारत |
सम्बन्ध | क्रिकेट प्रतियोगिता |
आयोजक | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI). |
स्वरुप | प्रथम श्रेणी क्रिकेट |
शुरुआत | 1960 |
सबसे सफल टीम | शेष भारत |
आयोजन | प्रतिवर्ष, रणजी ट्रॉफी के बाद. |
नामकरण | जेड. आर. ईरानी के नाम पर |
ईरानी कप का इतिहास साल 1960 में इसके पहली बार आयोजन के समय से शुरू होता हैं. जैसा की आपने ऊपर पढ़ा इस प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन भारत के सबसे पुराने और लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के 25 वर्ष पूर्ण होने की खुशी या याद में इसको शुरू किया गया था. तब से लेकर आज तक इसका सफल आयोजन होता रहा हैं.
ईरानी ट्रॉफी या कप का सम्बन्ध क्रिकेट खेल से हैं. इस प्रतियोगिता में रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और शेष भारत की टीम के बिच 5 दिवसीय मैच खेला जाता हैं. यह टूर्नामेंट टेस्ट फॉर्मेट में खेला जाता हैं.
ईरानी कप (ट्रॉफी) विजेताओं की सूचि (Irani Cup Winners List)
साल 1960 से लेकर इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन लगातार होता हैं. रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और शेष भारत के बिच होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 5 दिन का एक मैच खेला जाता हैं. इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम शेष भारत हैं. ईरानी कप विजेताओं की सूचि में शेष भारत टॉप पर हैं. यहाँ निचे Irani Cup Winners List दी गई हैं-
क्र.सं. | साल (Year) | विजेता (Winner) | उप-विजेता (Runner-Up) |
1. | 1959-60 | मुंबई | शेष भारत |
2. | 1960-61 | आयोजन नहीं हुआ | – |
3. | 1961-62 | आयोजन नहीं हुआ | – |
4. | 1962-63 | मुंबई | शेष भारत |
5. | 1963-64 | मुंबई | शेष भारत |
6. | 1964-65 | आयोजन नहीं हुआ | – |
7. | 1965-66 | मुंबई-शेष भारत (संयुक्त) | |
8. | 1966-67 | शेष भारत | मुंबई |
9. | 1967-68 | मुंबई | शेष भारत |
10. | 1968-69 | शेष भारत | मुंबई |
11. | 1969-70 | मुंबई | शेष भारत |
12. | 1970-71 | मुंबई | शेष भारत |
13. | 1971-72 | शेष भारत | मुंबई |
14. | 1972-73 | मुंबई | शेष भारत |
15. | 1973-74 | शेष भारत | मुंबई |
16. | 1974-75 | कर्नाटक | शेष भारत |
17. | 1975-76 | मुंबई | शेष भारत |
18. | 1976-77 | मुंबई | शेष भारत |
19. | 1977-78 | शेष भारत | मुंबई |
20. | 1978-79 | शेष भारत | कर्नाटक |
21. | 1979-80 | दिल्ली-शेष भारत (संयुक्त) | – |
22. | 1980-81 | दिल्ली | शेष भारत |
23. | 1981-82 | मुंबई | शेष भारत |
24. | 1982-83 | शेष भारत | दिल्ली |
25. | 1983-84 | कर्नाटक | शेष भारत |
26. | 1984-85 | शेष भारत | मुंबई |
27. | 1985-86 | मुंबई | शेष भारत |
28. | 1986-87 | शेष भारत | दिल्ली |
29. | 1987-88 | हैदराबाद | शेष भारत |
30. | 1988-89 | तमिलनाडु | शेष भारत |
31. | 1989-90 | दिल्ली | शेष भारत |
32. | 1990-91 | शेष भारत | बंगाल |
33. | 1991-92 | हरियाणा | शेष भारत |
34. | 1992-93 | शेष भारत | दिल्ली |
35. | 1993-94 | शेष भारत | पंजाब |
36. | 1994-95 | मुंबई | शेष भारत |
37. | 1995-96 | मुंबई | शेष भारत |
38. | 1996-97 | कर्नाटक | शेष भारत |
39. | 1997-98 | मुंबई | शेष भारत |
40. | 1998-99 | कर्नाटक | शेष भारत |
41. | 1999-00 | शेष भारत | कर्नाटक |
42. | 2000-01 | शेष भारत | मुंबई |
43. | 2001-02 | शेष भारत | बड़ोदा |
44. | 2002-03 | रेलवेज | शेष भारत |
45. | 2003-04 | शेष भारत | मुंबई |
46. | 2004-05 | शेष भारत | मुंबई |
47. | 2005-06 | रेलवेज | शेष भारत |
48. | 2006-07 | शेष भारत | उत्तरप्रदेश |
49. | 2007-08 | शेष भारत | मुंबई |
50. | 2008-09 | शेष भारत | दिल्ली |
51. | 2009-10 | शेष भारत | मुंबई |
52. | 2010-11 | शेष भारत | मुंबई |
53. | 2011-12 | शेष भारत | राजस्थान |
54. | 2012-13 | शेष भारत | राजस्थान |
55. | 2013-14 | कर्नाटक | शेष भारत |
56. | 2014-15 | कर्नाटक | शेष भारत |
57. | 2015-16 | शेष भारत | मुंबई |
58. | 2016-17 | शेष भारत | गुजरात |
59. | 2017-18 | विदर्भ | शेष भारत |
60. | 2018-19 | विदर्भ | शेष भारत |
61. | 2019 to 2022 | (कोरोना वायरस) | – |
62. | 2022-23 | शेष भारत | सौराष्ट्र (रणजी ट्रॉफी विजेता 2019-20) |
63. | 2022-23 | शेष भारत | मध्यप्रदेश (रणजी ट्रॉफी विजेता 2021-22) |
64. | 2023 | शेष भारत | सौराष्ट्र |
FAQ
1. इसे ईरानी कप क्यों कहा जाता है?
उत्तर- साल 1960 में रणजी ट्रॉफी के आयोजन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जेड. आर. ईरानी के नाम पर इसका नामकरण हुआ था, इसलिए इसे ईरानी कप कहा जाता हैं.
2. ईरानी ट्रॉफी कौन से खेल से संबंधित है?
उत्तर- ईरानी ट्रॉफी भारत में खेली जाने वाली प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता हैं अथवा इसका सम्बन्ध क्रिकेट से हैं.
3. ईरानी कप में कितने मैच खेले जाते हैं?
उत्तर- ईरानी कप में रणजी ट्रॉफी विजेता और शेष भारत के बिच 5 दिवसीय एक मुकाबला खेला जाता हैं.
4. भारत में ईरानी कप क्या है?
उत्तर- ईरानी कप/ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता हैं जिसका हर साल आयोजन होता हैं. इसमें रणजी ट्रॉफी विजेता और BCCI चयन समिति द्वारा चुनी गई शेष भारत की टीम के बिच एक 5 दिन का मैच खेला जाता हैं.
5. ईरानी कप कितने ओवर का होता हैं? (irani cup kitne over ka hota hai)
उत्तर- ईरानी कप 5 दिवसीय मुकाबला होता हैं जो टेस्ट मैच की तर्ज पर खेला जाता हैं.
यह भी पढ़ें
देवधर ट्रॉफी का इतिहास और विजेता सूचि.
विजय हजारे ट्रॉफी विजेताओं की सूचि और इतिहास.
दिलीप ट्रॉफी विजेताओं की सूचि और इतिहास.
रणजी ट्रॉफी विजेताओं की सूचि और इतिहास.
1 ओवर में 6 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूचि.
Post a Comment