देवधर ट्रॉफी विजेताओं की सूचि || Deodhar Trophy Winners List 1973-2023 ||
देवधर ट्रॉफी भारत में खेली जाने वाली एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता हैं, जिसकी गणना भारतीय क्रिकेट में लिस्ट A क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में होती हैं. इस प्रतियोगिता का आयोजन साल में एक बार होता हैं जिसमें 3 टीमें भाग लेती हैं. इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली क्रिकेट टीमों में इंडिया A, इंडिया B और विजय हजारे ट्रॉफी की विजेता टीम शामिल हैं.
Deodhar Trophy का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता हैं. जब इसकी शुरुआत हुई तब इस प्रतियोगिता में हर मैच 60-60 ओवर का होता था लेकिन, अब 50-50 ओवर के एकदिवसीय मुकाबले खेले जाते हैं. यह बहुत लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता हैं.
देवधर ट्रॉफी का नामकरण भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनकर बलवंत देवधर (डी.बी. देवधर) के नाम पर देवधर ट्रॉफी रखा गया हैं. डी.बी. देवधर को भारतीय क्रिकेट के ग्रैंड ओल्ड मैन के रूप में जाना जाता हैं.
देवधर ट्रॉफी किससे सम्बंधित हैं
देवधर ट्रॉफी का सम्बन्ध क्रिकेट खेल से हैं. भारत में क्रिकेट का खेल लोगों के सर चढ़ कर बोलता हैं, क्रिकेट से सम्बंधित भारत में कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता हैं, जैसे रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी आदि इनमें से देवधर ट्रॉफी भी एक हैं.
क्रिकेट भारत के हर गली और मोहल्ले में खेला जाने वाला खेल हैं. इस खेल की लोकप्रियता ना सिर्फ भरता में बल्कि देश-विदेशों में भी बहुत अधिक हैं. क्रिकेट से सम्बंधित देवधर ट्रॉफी का आयोजन वार्षिक आधार पर होता हैं. शुरू में देवधर ट्रॉफी में हर मैच 60 ओवर का होता था लेकिन अब 50 ओवर का मैच होता हैं.
अब आप जान चुके हैं की देवधर ट्रॉफी का सम्बन्ध क्रिकेट खेल से हैं.
देवधर ट्रॉफी का इतिहास,शुरुआत और सामान्य परिचय
परिचय का आधार | परिचय |
देश | भारत |
प्रशासक | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) |
ट्रॉफी का नाम | देवधर ट्रॉफी (Deodhar Trophy) |
देवधर ट्रॉफी का सम्बन्ध | क्रिकेट खेल से |
नामकरण | पूर्व क्रिकेटर “दिनकर बलवंत देवधर“ |
पहली बार आयोजन (साल) | साल 1973-74 |
प्रारूप | रॉबिन राउंड एवं फाइनल |
सबसे सफल टीम | नॉर्थ जोन (13 बार) |
श्रेणी | प्रथम श्रेणी (लिस्ट A) |
देवधर ट्रॉफी का इतिहास (History Of Deodhar Trophy) वर्ष 1973-74 से प्रारम्भ होता हैं, जब इस प्रतियोगिता का प्रथम बार आयोजन एक अंतर-क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में हुआ था. तब से लेकर अब तक यह भारत में खेली जाने वाली लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट बन चुकी हैं. जब इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई तब इसके मैच 60-60 ओवर के खेले जाते थे.
साल 1980-81 से इस प्रतियोगिता के सभी मैच 50-50 ओवर के खेले जाते हैं. देवधर ट्रॉफी इतिहास का पहला ख़िताब साउथ जोन ने जीता था जबकि इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम नॉर्थ जोन हैं, जिसने अब तक 13 बार यह खिताब अपने नाम किया हैं.
किसने की देवधर ट्रॉफी की शुरुआत (डी.बी. देवधर)
देवधर ट्रॉफी की शुरुआत डी.बी. देवधर ने की थी, इनका जन्म 14 जनवरी 1892 के दिन पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था. यह राइट हैंड बैट्समैन और लेगब्रेक गेंदबाज थे. इनको “ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडियन क्रिकेट” के नाम जाना जाता है. डी.बी. देवधर के नाम पर ही इस ट्रॉफी का नाम Deodhar Trophy रखा गया.
साल 1939-41 तक डी.बी. देवधर ने महाराष्ट्र रणजी क्रिकेट टीम की कप्तानी की तथा महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे. डी.बी. देवधर BCCI के उपाध्यक्ष भी रहे हैं साथ ही इन्हें चयन समिति में भी रहे. 24 अगस्त 1993 में इन्होंने 101 साल की आयु में दुनियां को अलविदा कह दिया।
इन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4522 रन बनाए इस दौरान इनका उच्चतम स्कोर 242 रन रहा. भारत ने साल 1932 में जब अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच खेला तब डी.बी. देवधर को मौका नहीं दिया गया क्योंकि इस समय इनकी आयु 40 साल से ऊपर हो चुकी थी.
साल 1910 से क्रिकेट खेल रहे डी.बी. देवधर को भारत की ओर से एक भी टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
देवधर ट्रॉफी विजेताओं की सूचि (Deodhar Trophy Winners List)
देवधर ट्रॉफी विजेताओं की सूचि (Deodhar Trophy Winners List In Hindi) निम्नलिखित हैं-
क्र.सं. | साल (Year) | विजेता (Winner) | उप-विजेता (Runner-Up) |
1. | 1973-74 | साउथ जोन | वेस्ट जोन |
2. | 1974-75 | साउथ जोन | वेस्ट जोन |
3. | 1975-76 | वेस्ट जोन | साउथ जोन |
4. | 1976-77 | सेंट्रल जोन | साउथ जोन |
5. | 1977-78 | नॉर्थ जोन | वेस्ट जोन |
6. | 1978-79 | साउथ जोन | नॉर्थ जोन |
7. | 1979-80 | वेस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
8. | 1980-81 | साउथ जोन | वेस्ट जोन |
9. | 1981-82 | साउथ जोन | सेंट्रल जोन |
10. | 1982-83 | वेस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
11. | 1983-84 | वेस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
12. | 1984-85 | वेस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
13. | 1985-86 | वेस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
14. | 1986-87 | नॉर्थ जोन | वेस्ट जोन |
15. | 1987-88 | नॉर्थ जोन | वेस्ट जोन |
16. | 1988-89 | नॉर्थ जोन | साउथ जोन |
17. | 1989-90 | नॉर्थ जोन | साउथ जोन |
18. | 1990-91 | वेस्ट जोन | ईस्ट जोन |
19. | 1991-92 | साउथ जोन | सेंट्रल जोन |
20. | 1992-93 | ईस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
21. | 1993-94 | ईस्ट जोन | साउथ जोन |
22. | 1994-95 | सेंट्रल जोन | नॉर्थ जोन |
23. | 1995-96 | नॉर्थ जोन | साउथ जोन |
24. | 1996-97 | ईस्ट जोन | वेस्ट जोन |
25. | 1997-98 | नॉर्थ जोन | वेस्ट जोन |
26. | 1998-99 | सेंट्रल जोन | नॉर्थ जोन |
27. | 1999-00 | नॉर्थ जोन | वेस्ट जोन |
28. | 2000-01 | साउथ-सेंट्रल | – |
29. | 2001-02 | साउथ जोन | वेस्ट जोन |
30. | 2002-03 | नॉर्थ जोन | वेस्ट जोन |
31. | 2003-04 | ईस्ट जोन | साउथ जोन |
32. | 2004-05 | साउथ जोन | वेस्ट जोन |
33. | 2005-06 | साउथ जोन | साउथ जोन |
34. | 2006-07 | वेस्ट जोन | सेंट्रल जोन |
35. | 2007-08 | सेंट्रल जोन | वेस्ट जोन |
36. | 2008-09 | वेस्ट जोन | ईस्ट जोन |
37. | 2009-10 | नॉर्थ जोन | वेस्ट जोन |
38. | 2010-11 | नॉर्थ जोन | वेस्ट जोन |
39. | 2011-12 | वेस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
40. | 2012-13 | वेस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
41. | 2013-14 | वेस्ट जोन | नॉर्थ जोन |
42. | 2014-15 | ईस्ट जोन | वेस्ट जोन |
43. | 2015-16 | इंडिया ए | इंडिया बी |
44. | 2016-17 | तमिलनाडु | इंडिया बी |
45. | 2017-18 | इंडिया बी | कर्नाटक |
46. | 2018-19 | इंडिया सी | इंडिया बी |
47. | 2019-20 | इंडिया बी | इंडिया सी |
48. | 2023 | साउथ जोन | ईस्ट जोन |
49. | 2024 |
यह भी पढ़ें-
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट.
6 बॉल में 6 विकेट लेने वाले खिलाड़ी.
1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी.
Fancode App क्या हैं? पूरी जानकारी.
FAQ
1. सबसे अधिक देवधर ट्रॉफी जीतने वाली टीम कौनसी हैं?
उत्तर- सबसे अधिक देवधर ट्रॉफी जीतने वाली टीम नॉर्थ जोन हैं, जिसने 13 बार यह ख़िताब जीता हैं.
2. Deodhar Trophy जीतने वाली एक मात्र राज्य की टीम कौनसी हैं?
उत्तर- तमिलनाडु.
3. देवधर ट्रॉफी में कितने ओवर खेले जाते हैं?
उत्तर- देवधर ट्रॉफी में 50-50 ओवर के नॉकऑउट मुकाबले खेले जाते हैं.
4. Deodhar Trophy 2023 का विजेता कौन हैं?
उत्तर- देवधर ट्रॉफी 2023 का विजेता साउथ जोन हैं.
5. देवधर ट्रॉफी किससे सम्बंधित हैं?
उत्तर- देवधर ट्रॉफी क्रिकेट खेल से सम्बंधित हैं.
6. देवधर ट्रॉफी का नामकरण किसके नाम पर हुआ था?
उत्तर- Deodhar Trophy का नाम डी.बी. देवधर के नाम पर रखा गया.
7. “ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडियन क्रिकेट” के नाम से किसको जाना जाता हैं?
उत्तर- पूर्व क्रिकेटर डी.बी. देवधर को.
8. देवधर ट्रॉफी की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर- साल 1973 में देवधर ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी.
Post a Comment